*देवभूमि न्यूज 24*
🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱
भगवान शिव अपने भक्त की पूजा से प्रसन्न होते हैं। जितना-जितना भक्त पंचाक्षरी मंत्र का जप करता है, उतना ही अंतकरण की शुद्धि होती जाती है और वह शिव के समीप होता जाता है। जीवन से दुख-दरिद्रता, रोग, शत्रुजनित पीड़ा और सभी कष्टों का अंत हो जाता है।
ॐ नमः शिवाय की उत्पत्ति – जब भगवान शिव अग्नि स्तंभ के रूप में प्रकट हुए तब उनके 5 मुख थे, जो पांचों तत्व पृथ्वी, जल, आकाश, अग्नि और वायु के रूप थे। सर्वप्रथम जिस शब्द की उत्पत्ति हुई वह ॐ था, बाकी 5 शब्द नम: शिवाय की उत्पत्ति उनके पांचों मुखों से हुई। इसे सृष्टि का सबसे पहला मंत्र माना जाता है। यही महामंत्र है, यही शिववाक्य है और यही शिवज्ञान भी है।
जिसके मन में ॐ नमः शिवाय निरंतर चलता है वह शिवस्वरूप हो जाता है।
📿 शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कितनी बार जपें –
🔹 लगातार 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने से जीवन में बेहतरीन अनुभव मिलने लगता है।
🔹 27 दिन तक लगातार 1 माला प्रतिदिन जाप करने से एक तीर्थ दर्शन तथा एक ज्योतिर्लिंग के दर्शन का फल प्राप्त होता है।
🔹 108 मंत्र की 108 माला का जाप करने से मंत्र सिद्ध हो जाता है और चमत्कारिक प्रभाव मिलने लगते हैं।
🔹 प्रतिदिन 11 बार से लेकर 108 बार तक जाप कर सकते हैं।
🔹 किसी विशेष इच्छा के लिए सोमवार के दिन जाप करना श्रेष्ठ है।
🔹 यदि पूर्वाभिमुख होकर एक मुखी रुद्राक्ष की माला से जाप किया जाए तो अतिशीघ्र मनोकामना पूर्ण होती है।
🛑 अत: जीवन में सर्वोत्तम परिणाम के लिए प्रतिदिन कम से कम 108 बार इस मंत्र का जाप करें। श्रद्धा और भक्तिपूर्वक जाप से सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं। यह मंत्र भोग और मोक्ष दोनों देने वाला है।
*हरहर_महादेव_शिवशंभू*
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
समाचार,विज्ञान9816216579
https://devbhuminews24.in/








