PUSHTI (NPST) और MITRA (NMM) के राष्ट्रव्यापी रोलआउट को मिलेगा बल
देवभूमि न्यूज 24 / शिमला
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के अनुरूप, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE), शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, बुधवार 14 अक्टूबर 2026 को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU), समर हिल, शिमला में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कर रही है।
यह कार्यशाला भारत में शिक्षण पेशे को बदलने के उद्देश्य से दो प्रमुख राष्ट्रीय पहलों – PUSHTI (National Professional Standards for Teachers – NPST) और MITRA (National Mission for Mentoring – NMM) के अपनाने, अनुकूलन और क्षमता निर्माण पर केंद्रित है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और राज्य उच्च एवं स्कूली शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के विश्वविद्यालय नेतृत्व, फैकल्टी सदस्य, शिक्षक प्रशिक्षक, DIET प्रिंसिपल और वरिष्ठ शिक्षा प्रशासक भाग लेंगे।
वर्कशॉप के मुख्य सत्र –
- PUSHTI (NPST) पर ओरिएंटेशन: करियर स्टेज बेंचमार्क (Beginner, Proficient, Expert और Lead Teacher) को समझना
- MITRA (NMM) का संचालन: स्कूल शिक्षकों को नेशनल पूल ऑफ मेंटर्स से जोड़ने के लिए संस्थागत मेंटरिंग इकोसिस्टम तैयार करना
- लाइव पोर्टल डेमो: डिजिलॉकर के माध्यम से प्रोफाइल वेरिफिकेशन, डिजिटल ऑनबोर्डिंग और http://npst.ncte.gov.in व http://nmm.ncte.gov.in पोर्टल्स पर नेविगेशन
कार्यक्रम विवरण –
- इवेंट: PUSHTI (NPST) & MITRA (NMM) के अपनाने और रोलआउट पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला
- तिथि: बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
- स्थान: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU), समर हिल, शिमला
- आयोजक: NCTE, नई दिल्ली, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सहयोग से
ऑफिशियल पोर्टल्स:
NPST: http://npst.ncte.gov.in
NMM: http://nmm.ncte.gov.in
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
समाचार/ विज्ञापन9816216579
https://devbhuminews24.in/








