नवरात्रि स्पेशल भजन: शुक्रिया माँ तेरा शुक्रिया- ममता सक्सेना

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 / धर्म –

शुक्रिया, शुक्रिया, माँ तेरा शुक्रिया
मैंने माँगा था थोड़ा बहुत दे दिया।

मैंने माँगे थे कानों के झुमके ओ माँ,
मैंने माँगे थे कानों के कुंडल ओ मां
तूने नथनी पहनाकर सुहागन किया।

मैंने माँगे थे गले की माला ओ माँ,
मैंने माँगे थे गले का हार ओ माँ,
तूने मंगलसूत्र पहनाकर सुहागन किया।

मैंने माँगी थी माथे की बिंदिया ओ माँ,
मैंने माँगा था माथे का टीका ओ माँ,
तूने सिंदूर लगाकर सुहागन किया।

मैंने माँगी थी हाथों की चूड़ी ओ माँ,
मैंने माँगे थे हाथों के कंगन ओ माँ,
तूने मेहंदी लगाकर सुहागन किया।

मैंने माँगी थी अंगों की साड़ी ओ माँ,
मैंने माँगी थी अंगों का लहंगा ओ माँ,
तूने चूड़ी ओढ़ाकर सुहागन किया।

मैंने माँगा थी पैरों की पायल ओ माँ,
मैंने माँगी थी पैरों के बिछुआ…
शुक्रिया शुक्रिया माँ तेरा शुक्रिया

भजन प्रस्तुति: ममता सक्सेना
शहर: कोसीकला (मथुरा)

*🚩 जय माता दी 🚩*

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
समाचार, विज्ञापन 9816216579
https://devbhuminews24.in/