शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 14 अक्टूबर को कुपवी में करेंगे खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता

Share this post

शिक्षा मंत्री के कुपवी दौरे को लेकर क्षेत्र के लोगों और खेल प्रेमियों में उत्साह

भीम सिंह दसाईक,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24 / कुपवी (शिमला) –

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 14 अक्टूबर को चौपाल विधानसभा क्षेत्र के कुपवी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुपवी में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मंत्री 13 अक्टूबर को शिमला से वाया राजगढ़ पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि ठहराव रहेगा। 14 अक्टूबर को राजगढ़ से रवाना होकर वे कुपवी पहुंचेंगे और प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेंगे।

शिक्षा मंत्री के कुपवी दौरे को लेकर क्षेत्र के लोगों और खेल प्रेमियों में उत्साह है। इस अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रधानाचार्य सीबीएसई पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुपवी दिनेश स्टेटा,उप प्रधानाचार्य राय सिंह रावत ने कहा कि स्कूल प्रशासन द्वारा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के कुपवी आगमन की पूरी तैयारी कर दी है खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ आशीष कोहली डायरेक्टर आफ़ स्कूल एजुकेशन ने किया

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
समाचार, विज्ञापन 9816216579
https://devbhuminews24.in/