पंजोआ-खुर्द के समर चौधरी ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल

Share this post

राजीव शर्मन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24

हिमाचल प्रदेश की चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंजोआ-खुर्द गांव के समर चौधरी ने लड़कों की राज्य स्तरीय अंडर -14 (40 किलोग्राम वर्ग) बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का- भरो (अम्ब) और ऊना जिला का नाम रोशन किया है । उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी में 9 से 11 अक्टूबर तक आयोजित की गई , जिसमें समर चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की । समर चौधरी के पिता किरपाल सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डाडासिब्बा में अनुदेशक के पद पर कार्यरत हैं । उन्होंने बताया कि समर की शुरू से ही बॉक्सिंग में गहरी रुचि होने के कारण उसे सक्षम बॉक्सिंग क्लब हंबोली में प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
सक्षम बॉक्सिंग क्लब हंबोली की कोच सरोज शर्मा व रिंकू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि यह उपलब्धि समर चौधरी की कड़ी मेहनत , अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है । उन्होंने समर चौधरी को बधाई देते हुए कहा इस तरह की उपलब्धियां अन्य खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती हैं । क्लब के एमडी राजेश शर्मा ने खिलाड़ियों प्रशिक्षकों और अभिभावकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेलों में निरंतर अभ्यास और मेहनत से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है । गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का-भरो के समस्त अध्यापकों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए समझ चौधरी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है । समर चौधरी की इस सफलता से पंजोआ-खुर्द सहित पूरे अम्ब क्षेत्र में खुशी का माहौल है ।

देवभूमि न्यूज 24,मेरा गांव मेरा देश
देश दुनिया,गांव की खबरों के लिए पढ़ते रहें
समाचार, विज्ञापन: 9816216579
devbhuminews 24.in