देवभूमि न्यूज 24
कार्तिकेय तोमर शिलाई
सिरमौर जिला के राजकीय महाविद्यालय शिलाई में कार्यवाहक प्राचार्य श्री गोपाल भारद्वाज के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य जाँच के महत्त्व से अवगत करवाना था।
इस अवसर पर शिलाई अस्पताल से पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्री कृपा राम के नेतृत्व में विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जाँच की। शिविर के दौरान कुल 76 विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। जाँच के अंतर्गत रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) तथा एक्स-रे की सुविधा भी प्रदान की गई।
कार्यवाहक प्राचार्य श्री गोपाल भारद्वाज ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का विशेष महत्त्व है। इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महाविद्यालय प्रशासन ने शिलाई अस्पताल की स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार की जनकल्याणकारी गतिविधियाँ आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
समाचार, विज्ञापन 9816216579
https://devbhuminews24.in








