देवभूमि न्यूज 24 / सैंज घाटी, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) –
न्यूली को जोड़ने वाली सड़क का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण विभाग (PWD), जिला प्रशासन एवं व्यापार मंडल के योगदान से सड़क को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए लगभग तैयार कर लिया गया है।
इस सड़क के तैयार होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों के लिए यह एक अच्छी खबर है।
अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू होगी और लोगों की परेशानियां कम होंगी।
स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन एवं व्यापार मंडल के प्रयासों की सराहना की है।
सैंज घाटी का विकास, ग्रामीणों की सुविधा और क्षेत्र की तरक्की हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
समाचार, विज्ञापन 9816216579
https://devbhuminews24.in/








