पुलिस थाना रेणुका जी के अंतर्गत ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU टीम नाहन की बड़ी कार्रवाई, मकान मालिक सहित 10 जुआरी 1,41,500 रुपये सहित गिरफ्तार

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 / नाहन (सिरमौर) – 14-10-2026

पुलिस थाना रेणुका जी के अंतर्गत ददाहू में SIU टीम नाहन ने जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मकान मालिक सहित 10 जुआरियों को 1,41,500 रुपये नकद सहित गिरफ्तार किया है।

दिनांक 13-10-2026 को SIU नाहन की टीम ददाहू बाजार में गश्त पर थी। गुप्त सूचना मिली कि अमित सब्रवाल निवासी नजदीक यूको बैंक, ददाहू अपने मकान में जुआ खिलवाने का धंधा करता है। सूचना पर टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश दी और भूतल के कमरे की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान फर्श पर 10 व्यक्ति पैसों का दांव लगाकर ताश से जुआ खेलते पाए गए। मौके से दांव पर लगे कुल 1,41,500 रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सुनील अत्री निवासी पराडा
  2. गोविन्द सिंह निवासी फिडोग, शिलाई
  3. राजेन्द्र कुमार निवासी जाईंचा मझाईं, ददाहू
  4. कलम सिंह निवासी जाईंचा मझाईं, ददाहू
  5. राकेश शर्मा निवासी डुंगी कंडयोण, ददाहू
  6. रामचन्द्र निवासी भेनू, ददाहू
  7. विक्रम सिंह निवासी जाईंचा मझाईं, ददाहू
  8. दीपचन्द निवासी दुभोड, शिलाई
  9. सुरजन सिंह निवासी भरायण, ददाहू
  10. महेन्द्र सिंह निवासी पराडा, ददाहू

मकान मालिक अमित सब्रवाल के विरुद्ध धारा 3 जुआ अधिनियम व अन्य 10 आरोपियों के विरुद्ध धारा 4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 के तहत पुलिस थाना रेणुका जी में मामला दर्ज कर अन्वेषण जारी है।

पुलिस थाना काला आम्ब में दड़ा-सट्टा का मामला दर्ज

दिनांक 13-10-26 को पुलिस थाना काला आम्ब की टीम ने त्रिलोकपुर के पास गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो सड़क किनारे लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर दड़ा-सट्टा लगवा रहा था।

आरोपी की पहचान मोहित कुमार निवासी मकान नं. 30 वार्ड नं. 12/31 वाल्मिकी बस्ती ओल्ड हमीदा, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है। तलाशी में उसके कब्जे से 1200 रुपये नकद बरामद हुए। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

पुलिस थाना पुरुवाला व रेणुका जी में मारपीट के मामले दर्ज

1. पुरुवाला: पहल सिंह पुत्र सुरता निवासी टोडापुर, सहारनपुर (UP), हाल निवास रामपुरघाट, पांवटा साहिब ने शिकायत दर्ज करवाई कि रात करीब 08:15 बजे जब वे साथी जॉनी के साथ बेसमेंट के बाहर बैठे थे, तो रामपुरघाट निवासी तीन युवक मिंटू, विक्की व मनु आए और मकान बनाने को लेकर गाली-गलौज कर डंडों व थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

2. रेणुका जी: सुरेन्द्र सिंह पुत्र हुक्म चन्द निवासी गांव कोटी धीमान, तहसील ददाहु ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 08-10-2026 को विरेन्द्र सिंह निवासी कोटी धीमान ने उसके साथ गाली-गलौज, हाथापाई की तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
समाचार, विज्ञापन 9816216579
https://devbhuminews24.in/