गुरुवार के उपाय: गुड़ की भेली के टोटके आर्थिक तंगी को तुरंत करेंगे दूर-डॉ दीपक दुबे

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 / धर्म-अध्यात्म डेस्क –

गुरुवार के स्वामी भगवान विष्णु हैं और इस दिन की शुरुआत बृहस्पति ग्रह से होती है। बृहस्पति ग्रह के निमित्त पूजा और व्रत का संकल्प करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यदि जीवन में परेशानियों का अंत नहीं हो रहा तो इस दिन गुड़ से जुड़े विशेष उपाय करने चाहिए।

गुरुवार के दिन करें गुड़ के ये उपाय

1. चने की दाल व गुड़ की डली
गुरुवार सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद केले के पेड़ पर भीगी हुई चने की दाल व गुड़ की डली चढ़ा दें। लगातार 5 गुरुवार तक यह उपाय करने से धन की दिक्कत दूर होती है।

2. गुड़ का भोग
गुरुवार को विष्णु जी को केले का भोग चढ़ाएं। साथ ही चने की दाल के साथ गुड़ का भोग अर्पित करने से भगवान सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

3. गुड़ की डली का उपाय
गुरुवार शाम को एक गुड़ की डली, 7 साबुत हल्दी की गांठें और एक रुपए का सिक्का लें। इन सभी को पीले कपड़े में बांधकर सुनसान जगह पर फेंक आएं, इससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

4. पूजा में गुड़ अर्पित करें
बृहस्पति देव और सूर्य व मंगल ग्रह को गुड़ का भोग अर्पित किया जाता है। इस दिन पूजा में गुड़ अर्पित करने से तीनों ग्रह मजबूत होते हैं और जीवन में बाधा नहीं आती।

5. गाय को आटा या गुड़ खिलाएं
करियर या व्यापार में बाधा आ रही है तो घर से निकलते समय रास्ते में गाय को आटा या गुड़ खिलाएं। इससे काम में कामयाबी और प्रसन्नता मिलती है।

6. गुड़ का दान
गुरुवार को जरूरतमंदों में गुड़ का दान करना अति शुभ होता है। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। गाय को आटे की लोई में गुड़ भरकर खिलाने से विवाह में आ रही बाधा दूर होती है।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
समाचार, विज्ञापन 9816216579
https://devbhuminews24.in/