देवभूमि न्यूज 24 / नाहन (सिरमौर) – 15 अक्टूबर 2026
1. माजरा में 6.61 ग्राम चिट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 14-10-2026 को SIU नाहन की पुलिस टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 6.61 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम पुरुवाला पुल के पास गश्त पर थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि अफजल उर्फ संजय निवासी मिश्रवाला, जिला सिरमौर जो माजरा व पांवटा साहिब क्षेत्र में चिट्टा बेचने का धंधा करता है, मोटरसाइकिल में मादक पदार्थ छुपाकर पुरुवाला की ओर आ रहा है।
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6.61 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना माजरा में NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर आगामी अन्वेषण जारी है।
2. पच्छाद में 5.64 लाख की साइबर ठगी का मामला दर्ज
पुलिस थाना पच्छाद में साइबर क्राइम पुलिस थाना CID शिमला से प्राप्त ZERO FIR के आधार पर मामला दर्ज हुआ है।
शिकायतकर्ता भावना शर्मा पुत्री देवेन्द्र शर्मा निवासी सराहन, तहसील पच्छाद ने 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दी कि इंस्टाग्राम पर एक शॉपिंग पेज से सामान मंगवाने पर उसे कॉल आया कि सामान कस्टम ने पकड़ लिया है और जुर्माना देना होगा। पैसे न देने पर CBI द्वारा गिरफ्तार कराने की धमकी दी गई।
अलग-अलग नंबरों से खुद को CBI और पुलिस अधिकारी बताकर डरा-धमकाकर शिकायतकर्ता से कुल 5,64,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामला दर्ज कर जांच जारी है।
3. पांवटा साहिब में मारपीट का मामला दर्ज
दिनांक 14-10-2026 को पुलिस थाना पांवटा साहिब में ज्योति महंत निवासी वार्ड नं 09, देवीनगर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।
शिकायतकर्ता जो किन्नर समुदाय से हैं और बधाई लेने का काम करती हैं, ने बताया कि 09-10-2026 को वह अपने शिष्यों के साथ बालाजी कंपनी बातामंडी में दिवाली का शगुन लेने गई थी, तभी राज कुमारी महंत अपने शिष्यों जस्सी, समीर निवासी छछरौली हरियाणा, शहजाद उर्फ गेंदा, फुरकान निवासी हल्दरी व अन्य तीन किन्नरों के साथ आकर मारपीट और धमकी दी।
पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
समाचार, विज्ञापन 9816216579
https://devbhuminews24.in/








