पूजा के दौरान दीपक बुझने पर क्या करें: जानें उपाय

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

हिंदू धर्म में पूजा के समय दीपक जलाना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे ऊर्जा, पवित्रता और दिव्यता का प्रतीक माना जाता है। दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

दीपक बुझने के कारण

कई बार पूजा के दौरान दीपक बुझ जाता है, तो मन में अपशकुन का विचार आता है। हालांकि, दीपक का बुझना अक्सर लापरवाही या बाहरी कारणों जैसे खराब तेल या हवा के कारण होता है। इसे शुभ-अशुभ संकेत मानना गलत है, यह केवल एक संयोग हो सकता है।

दीपक बुझने पर क्या करें?

1. घबराएं नहीं: यदि पूजा के दौरान दीपक बुझ जाए तो डरने की जरूरत नहीं है। इसे फिर से जलाकर पूजा जारी रखें, पूजा को बीच में न रोकें।

2. तेल और बाती जांचें: खराब तेल के कारण भी दीपक बुझ सकता है। ऐसे में तेल को साफ करके फिर से डालें और बाती की स्थिति का ध्यान रखें।

3. स्थान का ध्यान रखें: दीपक को ऐसी जगह रखें जहां हवा का प्रवाह न हो। खिड़कियां और पंखे बंद कर दें ताकि दीपक जलता रहे।

4. एकाग्रता बनाए रखें: दीपक का बुझना अक्सर लापरवाही का संकेत होता है। इसलिए अच्छे तेल, शुद्ध घी और सही बाती का उपयोग करें और पूजा पर ध्यान केंद्रित करें।

   *🚩 हरिऊँ 🚩*

देवभूमि न्यूज 24 मेरा गांव मेरा देश
समाचार, विज्ञापन भेजे 9816216579