देवभूमि न्यूज 24 / धर्म-अध्यात्म
ललाट पर भस्म या चंदन से तीन रेखाएं बनाई जाती हैं, उसे त्रिपुंड कहते हैं। शैव संप्रदाय इसे धारण करते हैं। शिवमहापुराण के अनुसार त्रिपुंड की हर रेखा में नौ देवता निवास करते हैं।
त्रिपुंड के देवता:
- पहली रेखा – अकार, गार्हपत्य अग्नि, पृथ्वी, धर्म, रजोगुण, ऋग्वेद, क्रियाशक्ति, प्रात:सवन, महादेव
- दूसरी रेखा – ऊंकार, दक्षिणाग्नि, आकाश, सत्वगुण, यजुर्वेद, इच्छाशक्ति, अंतरात्मा, महेश्वर
- तीसरी रेखा – मकार, आहवनीय अग्नि, परमात्मा, तमोगुण, ज्ञानशक्ति, सामवेद, शिव
तिलक के प्रकार: मृतिका, भस्म, चंदन, रोली, सिंदूर, गोपी चंदन। चंदन तिलक से पाप नाश, लक्ष्मी कृपा और ज्ञानतंतु सक्रिय होते हैं।
किस दिन कौन सा तिलक –
सोमवार – सफेद चंदन/भस्म, मंगलवार – लाल चंदन/सिंदूर, बुधवार – सूखा सिंदूर, गुरुवार – केसर-चंदन/हल्दी, शुक्रवार – लाल चंदन, शनिवार – भस्म/लाल चंदन, रविवार – लाल/हरि चंदन
मंत्र: केशवानन्त गोविन्द बाराह पुरुषोत्तम। पुण्यं यशस्यमायुष्यं तिलकं मे प्रसीदतु॥
✍️ लेखक: ज्यो: शैलेन्द्र सिंगला, पलवल (हरियाणा)
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
खबर, विज्ञापन:9816216579








