देवभूमि न्यूज 24 – कुल्लू
विश्व प्रसिद्ध कुल्लू दशहरा उत्सव में हर वर्ष सैकड़ों देवी-देवता और मनु ऋषि जी विराजमान होते हैं, लेकिन बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को उनके बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाती। इसी को लेकर अब प्रशासन और दशहरा समिति से विशेष आग्रह किया जा रहा है कि मेले में बड़े और स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाए जाएं।
क्या है मांग –
1. जहाँ-जहाँ देवी-देवता और मनु ऋषि जी विराजमान होते हैं, वहाँ बड़े और स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाए जाएं।
2. प्रत्येक बोर्ड पर देवी-देवता / मनु ऋषि जी का नाम, उनका मूल स्थान, संबंधित गांव और घाटी का नाम लिखा जाए।
3. कला केंद्र के पास भी एक बड़ा मुख्य सूचना बोर्ड लगाया जाए, जिसमें कुल्लू दशहरा में आमंत्रित सभी देवी-देवताओं और मनु ऋषि जी की सूची प्रदर्शित हो तथा उनके आगमन की अद्यतन स्थिति – आ चुके हैं / अभी नहीं आए / मार्ग में हैं – लिखी जाए।
इस पहल से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सही जानकारी मिलेगी और हमारी समृद्ध देव संस्कृति का प्रचार-प्रसार भी होगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल सूचना बोर्ड लगाने की मांग नहीं, बल्कि हमारी देव परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का सुझाव है।
आपकी क्या राय है?
क्या कुल्लू दशहरा में मनु ऋषि जी सहित सभी देवी-देवताओं की जानकारी के लिए ऐसे बोर्ड लगाए जाने चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर दें और इस सुझाव को प्रशासन तथा दशहरा समिति तक पहुंचाएं।
जय श्री रघुनाथ जी! जय मनु ऋषि जी! जय देवभूमि हिमाचल!
सिने जगत, देश-दुनिया, गांव-देहात की खबरें पढ़ते रहिए
देवभूमि न्यूज 24 – मेरा गांव, मेरा देश








