*देवभूमि न्यूज 24*
1. पांवटा साहिब में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 11 कोडीन शीशियों के साथ 2 गिरफ्तार
2. सतौन के जंगल में जुए की महफिल पर छापा, 4250 रुपये के साथ 2 धरे
3. काला आम्ब और माजरा में दशहरा मेले में मारपीट, चाकूबाजी के 4 मामले दर्ज
रघुवीर सिंह तोमर/कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24 टीम
पांवटा साहिब – टोल बैरियर पर पकड़ी नशे की खेप
एसआईयू नाहन टीम ने भूपपुर टोल बैरियर पर गाड़ी नंबर HP17D-1551 को रोककर तलाशी ली। दो आरोपी साहिल उर्फ गोलू और मोहसिन उर्फ शोहेब निवासी तिब्बती कॉलोनी, खेड़ा भूपपुर के कब्जे से 11 नशीली कोडीन शीशियां बरामद। दोनों के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।
पुरुवाला – जंगल में चल रहा था जुए का खेल
राजबन चौकी पुलिस ने सतौन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास जंगल में छापा मारकर रमेश चंद और कौशल निवासी कमरऊ को ताश के पत्तों और 4250 रुपये नकद के साथ रंगे हाथ पकड़ा। जुआ अधिनियम में मामला दर्ज।
काला आम्ब और माजरा – मारपीट और चाकूबाजी की वारदातें
- काला आम्ब के सिम्बलवाला में मस्जिद में मारपीट, एक ही परिवार के 4 लोग घायल।
- स्कूटी लहराकर चलाने पर टोकने पर महिला से मारपीट।
- माजरा और सैनवाला दशहरा मेला देखने गए युवक-युवती पर हमला, चाकू से वार।
सभी मामलों में पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देवभूमि न्यूज 24 – मेरा गांव, मेरा देश
खबरें देखते रहे…
समाचार, विज्ञापन:9816216579








