देवभूमि न्यूज 24
हितेश जैन, ब्यूरो
फिल्मों के जरिए बेहतरीन कहानियां कहने के बाद अब प्रोड्यूसर-उद्यमी जैकी भगनानी कहानियां कहेंगे लग्जरी लाइफस्टाइल स्पेस के जरिए। जैकी ने अपने रियल एस्टेट साम्राज्य का विस्तार करते हुए अपना नया रियल एस्टेट ब्रांड ‘इमर्ज’ लॉन्च किया है।
हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि अब वे ऐसे लग्जरी लिविंग स्पेस के जरिए कहानियां कहने को तैयार हैं, जो जीवन को संपूर्ण बनाते हैं। उन्होंने लिखा, “हमने हमेशा सिनेमा के जरिए कहानियां कही हैं। अब, हम उन्हें स्पेस के जरिए कहेंगे @emerge_whereyoubelong”
लग्जरी लिविंग में नए आयाम स्थापित करने के लिए जाने जाने वाले जैकी भगनानी ने इस बिजनेस वेंचर के साथ अपनी टोपी में एक और पंख जोड़ा है। इस नए सफर की शुरुआत पर रकुल प्रीत सिंह ने जैकी के लिए एक भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें सबसे बड़ी चीयरलीडर के रूप में सपोर्ट किया और इस महत्वाकांक्षी लॉन्च पर गर्व व्यक्त किया।
देवभूमि न्यूज 24 मेरा गांव मेरा देश
सिने जगत, देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन:9816216579








