क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों को दी जाएगी प्राथमिकता – अनिरुद्ध सिंह

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 – शिमला

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज शिमला जिला की धरभोग ग्राम पंचायत के भराड़िया गांव में आयोजित पारंपरिक ठोडा खेल महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, पंचायतों के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। वन अधिकार अधिनियम के तहत कई सड़कों की स्वीकृति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुंडाघाट सड़क की वन स्वीकृति की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि पंचायत भवन का निर्माण आठ माह में पूरा किया गया है। सामुदायिक केंद्र के लिए भूमि दस्तावेज मिलने पर मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। कोटी से पराड़ी सड़क का कार्य दिवाली के बाद शुरू होगा। लिंक रोड पॉलिसी से ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क बेहतर होगा।

पशु औषधालय खोलने और सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत विद्यालय खोलने पर भी विचार किया जा रहा है। कोटी में पुलिस चौकी खोलने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दे दी है।

इस दौरान उन्होंने धरभोग के लिए 1 लाख, कनागरा से डेरा कायर सड़क मरम्मत के लिए 1 लाख, खाल से नाला कंडा सड़क मरम्मत के लिए 1 लाख, मेला समिति को 25 हजार, 2 महिला मंडलों को 15-15 हजार और 2 ठोडा दलों को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की।

देवभूमि न्यूज 24 : मेरा गांव, मेरा देश
देश-दुनिया, गांव-देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन : 9816216579
देवभूमि न्यूज 24 : पहाड़ की बात, पहाड़ के साथ