*देवभूमि न्यूज 24*
हर साल कार्तिक पक्ष की चतुर्थी तिथि के मौके पर करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा रखा जाता है। इस साल यह पर्व 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार के दिन रखा जाएगा। इस खास मौके पर शादीशुदा औरतें पति की दीर्घायु और बेहतर भविष्य की कामना के लिए निर्जला उपवास रखती हैं।
करवा चौथ के दिन भगवान शिव, माता पार्वती, करवा माता और चंद्रमा की विशेषकर पूजा अर्चना की जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि करवा चौथ के दिन महिलाएं सिर्फ चंद्र देवता की ही क्यों पूजा करती हैं, सूर्यदेव की क्यों नहीं?
चंद्र देवता से जुड़ी पौराणिक कथा
वैदिक ज्योतिष परंपरा की मानें तो चंद्रमा को मन, ठंडक, माता और मानसिक शांति का कारक है। यही कारण है कि करवा चौथ वाले दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और शादीशुदा जीवन में प्यार बनाए रखने के लिए शीतलता के प्रतीक चंद्रमा देवता की पूजा करती हैं।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, चंद्र देव अपनी सभी पत्नियों में से सबसे ज्यादा प्यार रोहिणी से करते थे। करवा चौथ के मौके पर रोहिणी नक्षत्र का खास संयोग बनता है, जिस कारण से चंद्रमा का अधिक महत्व बढ़ जाता है।
करवा चौथ पर सूर्य की पूजा क्यों नहीं होती है?
हिंदू परंपराओं में सूर्य देव को काफी तेजवान और उग्र देवता माना जाता है, जबकि चंद्रमा ठंडक और शांति का प्रतीक है। इसी वजह से चंद्र देव की शीतल किरणें शादीशुदा जीवन में कलह को दूर करने में सहायक है।
करवा का असल मतलब मिट्टी का छोटा पात्र और चौथ का मतलब चतुर्थी दिन है।
करवा चौथ 2026 मुहूर्त – शाम 5:38 से 6:56 तक
🚩 ऊँ श्रीगणेशाय नम: 🚩
देवभूमि न्यूज 24
आध्यात्मिक लेखों, देश दुनिया गांव देहात की खबरों के लिए पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन : 9816216579








