कार्तिक माह के मुख्य व्रत एवं त्योहार

Share this post

✍️ देवभूमि न्यूज 24

कार्तिक स्नान प्रारंभ – 27 अक्टूबर से 24 नवंबर तक
भगवान विष्णु की कृपा से जीवन के समस्त सुख, भोग की प्राप्ति और मृत्यु के पश्चात मोक्ष प्राप्ति की कामना से कार्तिक माह में प्रतिदिन सूर्योदय से पूर्व तारों की छाया में स्नान किया जाता है। दिनभर व्रत रखकर रात्रि में तारों की छाया में भोजन किया जाता है।

करवा चौथ – 29 अक्टूबर
शरद पूर्णिमा के बाद कार्तिक माह का पहला व्रत। कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को पति की दीर्घायु के लिए विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। रात्रि में चंद्र दर्शन के बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं।

अहोई अष्टमी – 01 नवंबर
संतान के दीर्घ व स्वस्थ जीवन के लिए। इसे संतान आठें भी कहते हैं। गेरू से दीवार पर अहोई माता का चित्र बनाकर पूजा। इस दिन रवि-पुष्य का शुभ संयोग, खरीदारी के लिए शुभ।

रमा एकादशी – 05 नवंबर
कार्तिक कृष्ण एकादशी। समस्त सुख-भोग देने वाली। भगवान विष्णु के चतुर्भुज रूप की पूजा।

गोवत्स द्वादशी – 05 नवंबर
गाय-बछड़ों की पूजा, गेहूं से बनी चीजें खिलाई जाती हैं। व्रती इस दिन गाय के दूध से बनी वस्तुओं का सेवन नहीं करते।

धनतेरस, यम दीपदान – 07 नवंबर
भगवान धन्वंतरि जन्मोत्सव। नए बर्तन, सोना-चांदी खरीदने का विधान। व्यापारी बही-खाता पूजा करते हैं। पांच दिवसीय दीपोत्सव प्रारंभ।

नरक चतुर्दशी एवं हनुमान जयंती – 07 नवंबर
भगवान श्रीकृष्ण द्वारा नरकासुर वध।

रूप चतुर्दशी – 08 नवंबर
रूप निखारने का दिन, उबटन लगाकर स्नान।

दीपावली – 08 नवंबर
कार्तिक अमावस्या। हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार। भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर दीपमालाएं सजी थीं। लक्ष्मी-गणेश पूजन।

गोवर्धन पूजा, अन्नकूट – 10 नवंबर
शुक्ल पक्ष का पहला दिन। गायों की पूजा, गोबर से गोवर्धन बनाकर परिक्रमा।

भाई दूज, यम द्वितीया – 11 नवंबर
दीपोत्सव का समापन। बहनें भाइयों को तिलक कर लंबी आयु की कामना।

छठ पूजा प्रारंभ – 13 नवंबर
सूर्य आराधना का पर्व, मुख्यतः बिहार, झारखंड, पूर्वांचल में।

गोपाष्टमी एवं आंवला नवमी, अक्षय नवमी – 18 नवंबर
आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन का महत्व। परिवार के सुख-सौभाग्य के लिए।

देवोत्थान एकादशी, तुलसी विवाह – 20 नवंबर
वर्ष की सबसे बड़ी एकादशी। भगवान विष्णु चार माह के शयन से जागते हैं। चातुर्मास समाप्त, विवाह प्रारंभ।

बैकुंठ चतुर्दशी, हरिहर मिलन – 23 नवंबर
विष्णु और शिव का मिलन। शिव को तुलसी और विष्णु को बिल्व पत्र अर्पण।

देव दीवाली, कार्तिक पूर्णिमा – 24 नवंबर
कार्तिक मास समापन। भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर वध, गुरु नानक प्रकाशोत्सव। नदियों में दीपदान।

।। जय श्री हरि ।।

लेखक : ज्यो: शैलेन्द्र सिंगला, नारायण सेवा ज्योतिष संस्थान, पलवल (हरियाणा) Mo/WhatsApp – 9992776726

समाचार, विज्ञापन के लिए संपर्क : देवभूमि न्यूज 24 – 9816216579