*देवभूमि न्यूज 24*
*हितेश जैन, ब्यूरो*
मुंबई: बॉलीवुड में युवा अभिनेत्रियां बड़े पर्दे और ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार हैं। जॉनर से हटकर अलग-अलग किरदारों में नजर आने वाली इन 5 नई चेहरों पर दर्शकों की खास नजर है।
अनीत पड्डा: सैयारा और हुंकार: द रोर से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अनीत पड्डा अब मैडॉक यूनिवर्स की फिल्म शक्ति शालिनी में नए अवतार में नजर आएंगी।
आफिया सैयद: हाल ही में प्रेम कीटनु से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली आफिया अब साउथ फिल्म अलियास रुक्मिणी में रुकु के किरदार में दिखेंगी।
राशा थडानी: राशा थडानी फिल्म लाइकी लाइका में अभय वर्मा के साथ इंटेंस डार्क रोमांस में नजर आएंगी।
प्रगति श्रीवास्तव: प्रगति आनंद एल राय की फिल्म नखरेवाली से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा वे प्रकाश झा की पॉलिटिकल ड्रामा और मैडॉक फिल्म्स की जान है तू मेरी में भी नजर आएंगी।
सारा अर्जुन: धुरंधर में धमाल मचाने के बाद सारा अर्जुन अब राम चरण की फिल्म RC17 में लीड रोल में नजर आ सकती हैं, हालांकि आधिकारिक घोषणा बाकी है।
देवभूमि न्यूज 24
सिने जगत,आध्यात्मिक लेखों, देश दुनिया गांव देहात की खबरों के लिए पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन : 9816216579








