*देवभूमि न्यूज 24*
सप्ताह का शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन देवी मां की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। शुक्रवार को व्रत करने का भी विधान है। इन विशेष उपायों से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
1. कार्यों में आ रही बाधा के लिए : यदि कार्यों में लगातार परेशानी आ रही है तो शुक्रवार को अपने वजन के दसवें हिस्से के बराबर हरी घास लेकर गौशाला में दान करें।
2. जीवन में खुशियों के लिए : स्नान कर साफ कपड़े पहनकर देवी मां को प्रणाम करें। दाहिने हाथ में फूल लेकर मां के आगे रखें और उन्हीं फूलों पर मिट्टी के दीपक में घी की ज्योत जलाएं। देवी को लाल चुनरी चढ़ाएं।
3. बेहतर पोजीशन के लिए : देवी लक्ष्मी को केसर का तिलक लगाएं और दूध-चावल की खीर का भोग लगाकर प्रसाद छोटे बच्चों में बांटें।
4. तिजोरी धन से भरने के लिए : थोड़ी हल्दी को पानी में घोलकर मुख्य द्वार के दोनों तरफ जमीन पर छोटे-छोटे चरण चिन्ह और दीवार पर स्वास्तिक बनाएं और मां लक्ष्मी का ध्यान करें।
5. रिश्तों में मधुरता के लिए : सवा किलो मसूर की दाल मंदिर में दान करें।
6. नजर दोष से मुक्ति के लिए : सात साबुत लाल मिर्च लेकर अपने ऊपर से छह बार क्लॉक वाइज और एक बार एंटी क्लॉक वाइज वारकर घर के दक्षिण कोने में जला दें।
7. मान-सम्मान के लिए : खैर के पेड़ की उपासना कर प्रणाम करें।
8. जीवन में सुख के लिए : कमल पर बैठी मां लक्ष्मी की तस्वीर लाकर मंदिर में स्थापित कर पुष्प, धूप-दीप से पूजा करें।
9. सौभाग्य वृद्धि के लिए : एक रुपये का सिक्का मां लक्ष्मी के आगे रखकर पूजा करें, पूरे दिन मंदिर में रहने दें और अगले दिन लाल कपड़े में बांधकर पास रखें।
10. अच्छे स्वास्थ्य के लिए : लक्ष्मी मंदिर में शंख चढ़ाएं और घी-मखाने का भोग लगाकर प्रार्थना करें।
11. धन-संपदा वृद्धि के लिए : छोटा मिट्टी का कलश चावल से भरें, ऊपर एक रुपये का सिक्का और हल्दी की गांठ रखकर ढक्कन लगाकर मंदिर के पुजारी को दान कर दें।
12. महत्वपूर्ण डील में सफलता के लिए : घर से निकलते समय मां लक्ष्मी को प्रणाम कर आशीर्वाद लें और दही-चीनी खाकर पानी पीकर जाएं।
ऊँ श्रीमहालक्ष्मीनारायणाय नम:
देवभूमि न्यूज 24
आध्यात्मिक लेखों, देश दुनिया गांव देहात की खबरों के लिए पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन : 9816216579








