*देवभूमि न्यूज 24*
शास्त्रों में गाय को विशेष स्थान प्राप्त है। शास्त्रों में गाय को घर में पालने और सेवा करने की बात कही गई है। मान्यता है कि गाय के अंदर 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। यही कारण है कि गोवर्धन पर्व पर उसकी पूजा की जाती है। धर्म के साथ-साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी गाय का दूध, मूत्र और गोबर अत्यंत लाभकारी है।
गाय को बासी रोटी खिलाने से घटती है बरकत
लेकिन इतना जानने के बाद भी जब गाय दरवाजे पर आती है तो हम उसे बासी रोटी और बचा-कुचा खाना दे देते हैं। सोचिए, घर में कुछ बनाते हैं तो सबसे पहले भगवान को भोग लगाते हैं। जिस गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है, उसे बासी रोटी देना अर्थात उन सभी देवताओं को बासी भोग लगाना है। भगवान को बासी भोग लगाने से घर में अन्न की बरकत कम होती है। यदि आप भी गाय को बासी रोटी खिलाते हैं तो संभल जाएं, नहीं तो घर में अन्न की किल्लत से लेकर धन की कमी तक की समस्याएं आ सकती हैं।
भूलकर भी न खिलाएं बासी रोटी, बना देगा कंगाल
आज की व्यस्त जीवनशैली में गांव-देहात की बात अलग, शहरों में गाय पालना मुश्किल है। ऐसे में गौ सेवा के दो ही रास्ते हैं – गौशाला में दान करें या राह चलते गाय को रोटी खिलाकर पुण्य कमाएं। अक्सर देखा जाता है कि लोग रात का बचा बासी खाना गौ के लिए निकाल देते हैं। मंशा होती है कि अन्न फेंकना भी नहीं पड़ा और पुण्य भी हो गया, पर ऐसा करके आप पुण्य की जगह पाप के भागी बन रहे हैं। गाय को रोटी खिलाना पुण्य है, पर बासी रोटी खिलाना बिल्कुल ठीक नहीं।
हमेशा खिलाएं ताजी रोटी
जब भी घर में रोटियां बनाएं तो सबसे पहले गाय के नाम की एक या अधिक रोटी बनाने की आदत डालें। उस रोटी को जितना जल्दी हो सके गाय को खिला दें। अक्सर लोग गाय के नाम की रोटी तो बना लेते हैं, लेकिन आलस के कारण बासी होने के बाद खिलाते हैं। यह आदत आज से ही बदलें, तभी आप 33 कोटि देवी-देवताओं के पाप के भागी बनने से बच पाएंगे।
!! वन्दे गौ मातरम् !!
देवभूमि न्यूज 24
आध्यात्मिक लेखों, देश दुनिया गांव देहात की खबरों के लिए पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन : 9816216579








