देवभूमि न्यूज 24 – धर्म डेस्क
⭕ रमा एकादशी का महत्व :
रमा एकादशी का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। पद्मपुराण में इस एकादशी का बहुत खास महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि दिवाली से कुछ दिन पहले पड़ने वाली इस एकादशी का व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और पाप कटते हैं। इस बार एकादशी तिथि 4 और 5 नवंबर दोनों दिन लग रही है।
🪔 रमा एकादशी कब है?
- कार्तिक कृष्ण एकादशी तिथि आरंभ – 4 नवंबर, बुधवार सुबह 11:04 बजे से
- कार्तिक कृष्ण एकादशी तिथि समाप्त – 5 नवंबर, गुरुवार सुबह 10:36 बजे तक
- रमा एकादशी व्रत – 5 नवंबर, गुरुवार (उदया तिथि के अनुसार)
🪔 रमा एकादशी पूजा विधि :
- सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें।
- पूजा स्थल साफ कर लकड़ी की चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं।
- चौकी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर गंगाजल छिड़कें।
- मन में भगवान विष्णु का ध्यान कर रमा एकादशी व्रत का संकल्प लें।
- लक्ष्मीनारायण को चंदन, फूल, धूप, तुलसी दल अर्पित करें और शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं।
- ‘नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें, विष्णु सहस्रनाम या श्रीसूक्त का पाठ करें।
- रमा एकादशी व्रत कथा का पाठ कर आरती करें और शाम को पुनः पूजा कर द्वादशी को पारण करें।
📿 रमा एकादशी पूजा मंत्र :
🚩 ओम नमो भगवते वासुदेवाय।
🚩 ओम श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।
🚩 हरिऊँ 🚩
देवभूमि न्यूज 24
धर्म-ज्योतिष की खबरों के लिए पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन : 9816216579








