*देवभूमि न्यूज 24*
*कार्तिकेय तोमर*
शिलाई जल शक्ति विभाग मंडल शिलाई में चल रही भर्ती प्रक्रिया पर भाजपा मंडल शिलाई ने गंभीर आरोप लगाए हैं और भर्ती को रद्द करने की मांग की है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्दर ठाकुर ने उपमंडलाधिकारी शिलाई को सौंपे ज्ञापन में कहा कि 29/10/2026 को शिलाई IPH विभाग में विभिन्न पदों के कुल 40 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए पूर्व में आवेदन मांगे गए थे, जिसमें क्षेत्र के लगभग 800 से अधिक नौजवानों ने आवेदन किया, परंतु जब भर्ती प्रक्रिया चली तो लगभग 120 लोगों को ही बुलाया गया तथा अन्य 700 से अधिक लोगों को नहीं बुलाया गया।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नौजवानों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। साथ ही जिन लोगों को बुलाया गया वो राजनीतिक तौर पर खास अपने ही लोगों को बुलाया गया है, जिसमें अधिकतर लोगों को स्कूल सर्टिफिकेट तक अपने पार्टी कार्यकर्ता के निजी स्कूल से फर्जी बनाकर दिए गए हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नौजवानों के साथ हो रहे इस खिलवाड़ और भ्रष्टाचार में लिप्त इस भर्ती प्रक्रिया को सीधे तौर पर रद्द करने और उचित कार्रवाई की मांग करते हैं।
चेतावनी दी गई है कि यदि भर्ती प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से रद्द नहीं किया गया तो 01/11/2026 से भारतीय जनता पार्टी कर्मिक अनशन पर बैठकर कार्यालय का घेराव करेगी और क्षेत्र के नौजवानों के अधिकारों के लिए लड़ेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन व विभाग की होगी।
देवभूमि न्यूज 24
शिलाई, सिरमौर की खबरों के लिए पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन : 9816216579








