अंकित महंत ने जेई सिविल परीक्षा में प्रदेशभर में हासिल किया प्रथम स्थान, क्षेत्र में खुशी की लहर

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

कुल्लू जिला कुल्लू की सैंज तहसील के गांव गरशाला निवासी अंकित महंत ने जेई (जूनियर इंजीनियर) सिविल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। अंकित महंत पुत्र श्री तारा सिंह ने परीक्षा में 120 में से 113.8684 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि अपने नाम की।

अंकित की इस शानदार सफलता से उनके परिवार, गांव गरशाला और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी उपलब्धि ने क्षेत्र का नाम प्रदेशभर में रोशन किया है। इस सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

देवभूमि न्यूज 24 मेरा गांव, मेरा देश निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध।

समाचार, विज्ञापन:9816216579