*देवभूमि न्यूज 24*
*कार्तिकेय तोमर*
नाहन : जिला सिरमौर की पुलिस लाइन नाहन में महिला एवं पुरुष पुलिस आरक्षी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। पुलिस उप महानिरीक्षक सुश्री अंजुम आरा की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक शारीरिक प्रवीणता परीक्षा (PET) एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा (PST) आयोजित की जा रही है।
भर्ती प्रक्रिया के तहत 27 से 30 अक्टूबर तक महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक प्रवीणता एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा आयोजित की गई। जिला सिरमौर की कुल 3314 महिला अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से भर्ती के लिए कॉल लेटर जारी किए गए हैं।
इसी कड़ी में 30 अक्टूबर को कुल 1150 महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 837 अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। इनमें से 335 महिला अभ्यर्थी शारीरिक प्रवीणता एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहीं।
अब भर्ती प्रक्रिया के आगामी चरणों में पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। पूरी भर्ती प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न करवाई जा रही है।
देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579








