*देवभूमि न्यूज 24*
*कार्तिकेय तोमर*
नाहन जिला सिरमौर की पुलिस लाइन नाहन में पुलिस आरक्षी (महिला एवं पुरुष) पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती प्रक्रिया 27 अक्तूबर से 5 नवंबर 2026 तक पुलिस उप महानिरीक्षक अंजुम आरा की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है।
भर्ती प्रक्रिया के तहत पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। जिला सिरमौर के कुल 6,332 पुरुष अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से भर्ती परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी किए गए हैं।
मंगलवार, 3 नवंबर को कुल 1,100 पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 792 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 232 अभ्यर्थी परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहे।
देवभूमि न्यूज 24 | सिरमौर जिला की खबरों, देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579








