दीपावली पर आर्थिक समस्या से मुक्ति के लिये श्रीलक्ष्मी कवच उपाय

Share this post

✍️ देवभूमि न्यूज 24 – धर्म/ज्योतिष डेस्क

इस लेख के माध्यम से आपको आर्थिक श्राप से मुक्ति पाने के लिये तथा आर्थिक समृद्धि के लिये एक कवच उपाय बताया जा रहा है। इसके लिये आपको दो स्थान पर यंत्र लेखन करना होगा। इसमें से एक यंत्र आप धारण करेंगे तथा एक यंत्र को पूजास्थल में स्थान देंगे।

⭕ यंत्र लेखन का शुभ मुहूर्त :
लेख के चित्र में दिया गया यंत्र कवच का लेखन दीपावली की मध्य रात्रि सिंह लग्न अथवा प्रदोष काल मे भी कर सकते है, सिंह लग्न इसके लिये ज्यादा उपयुक्त हैं।

⚜️ प्रथम चरण – मंदिर में संकल्प :
यंत्र लेख से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें, संभव हो तो लाल रंग का वस्त्र धारण कर निकट के श्री माँ लक्ष्मी मन्दिर में जायें। मन्दिर उपलब्ध न हो तो माँ शक्ति के किसी भी मन्दिर में जा सकते हैं।

  • माँ को रोली एवं केशर का तिलक लगा कर शुद्ध घी का दीपक जिसमें एक हरी इलायची का जोड़ा अवश्य हो लगायें।
  • 11 तीव्र सुगंध की अगरबत्ती, धूपबत्ती के साथ पाँच प्रकार के मिष्ठान को भोग के रूप में अर्पित करें।
  • सुहाग सामग्री – लाल वस्त्र का जोड़ा, अथवा एक लाल चुनरी, लाल चूड़ियां, मेंहदी, सिन्दूर, एक इत्र की छोटी शीशी, महावर, लाल बिन्दी एवं कुछ नकद धनराशि रखें।
  • एक लाल रेशमी चुनरी व एक जटा नारियल अर्पित कर प्रणाम कर वापिस आ जायें। भीड़ अधिक होने पर सामग्री मुख्य पुजारी के हाथ में देकर प्रणाम कर सकते हैं।

🚩 द्वितीय चरण – गुप्त कक्ष में 15 दिवसीय अनुष्ठान :
इस उपाय के लिये एक ऐसा कक्ष चुनें जिसमें 9 दिन तक आपके अलावा कोई प्रवेश न कर सके।

मन्दिर से वापिस आने पर पूजास्थल में माँ लक्ष्मी को तिलक कर घी का दीपक, अगरबत्ती व भोग अर्पित कर बाहर आ जायें। चयनित कक्ष के ईशान कोण को गोबर से लीप कर अथवा गंगाजल से शुद्ध कर एक बाजोट बिछायें। बाजोट पर सवा मीटर लाल रेशमी वस्त्र बिछा कर तैयार रखें।

जब पूजास्थल का दीपक ठण्डा हो जाये तो माँ लक्ष्मी की तस्वीर को सावधानी से उठा कर बाजोट पर पूर्व दिशा में चावल की परत बना कर जटा नारियल के सहारे से स्थान दें। गंगाजल के छीटें देकर स्नान करायें, रोली-केशर से तिलक कर घी का दीपक, 11 अगरबत्ती व पाँच प्रकार के मिष्ठान का भोग अर्पित करें।

यंत्र लेखन सामग्री :

  • तस्वीर के समक्ष लाल वस्त्र पर – एक चांदी का सिक्का, पाँच अभिमंत्रित गोमती चक्र, पाँच अभिमंत्रित धनकारक कौड़ियां (गोमती चक्र एवं कौड़ियां पहले ही लक्ष्मी पूजन में रखकर कम से कम 11 माला ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥ मंत्र जप करके सिद्ध कर लें) व पाँच सूखे छुआरे रखें।
  • दो स्वच्छ भोजपत्र, अष्टगंध में केशर एवं गंगाजल मिलाकर स्याही बनाएं, अनार की कलम से दोनों भोजपत्रों पर यंत्र क्रमांक-1 का लेखन करें, लेखन के बाद रोली से तिलक करें।
  • बाजोट पर अन्य सामग्री – सवा किलो गेहूं, सवा किलो लाल मसूर की दाल, सवा किलो गुड़, सुहाग सामग्री, इत्र की शीशी एवं नकद धनराशि रखें।

पाठ एवं जाप विधि :
बाजोट के समक्ष लाल आसन पर बैठ कर सर्वप्रथम –

श्री लक्ष्मी स्तोत्र :
यथा त्वमचलाकृष्णे तथा भव मयि स्थिरा॥
ईश्वरी कमला लक्ष्मीश्चला भूतिर्हरिप्रिया।
पद्मा पद्मालया संपदुच्चैः श्रीः पद्मधारिणी॥
द्वादशैतानि नामानि लक्ष्मीं संपूज्य यः पठेत्। स्थिरा लक्ष्मीः भवेत्स्य पुत्रदारादिभिः सह॥

इसके बाद एक बार श्री लक्ष्मी चालीसा, एक बार श्रीसूक्त एवं एक बार श्री लक्ष्म्याष्टक का पाठ करें। पाठ के बाद कमलगट्टे अथवा स्फटिक की माला से 3, 5 अथवा 11 माला मंत्र जाप करें –

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं माँ महालक्ष्म्यै नमः॥

जाप के बाद प्रणाम कर उठ जायें। समस्त सामग्री बाजोट पर ही रहने दें। भोग कन्याओं में वितरित कर दें। अगले दिन से 15 दिवस तक नित्य यही क्रिया करनी है।

⭕ समापन – देव दीपावली पर :
15वें दिन (देव दीपावली) पूजन के बाद तस्वीर के समक्ष रखी सामग्री – चांदी का सिक्का व अन्य सामग्री को उसी लाल वस्त्र में बांध कर धन रखने के स्थान पर रख दें। दोनों भोजपत्र यंत्र उठा लें। माँ की तस्वीर को सावधानी से पुनः पूजास्थल में स्थापित कर दें। बाजोट की अन्य सामग्री – अनाज आदि को लाल वस्त्र में बांध कर पोटली बना दें।

एक युवा ब्राह्मण स्त्री एवं पाँच कन्याओं को भोजन के लिये बुलायें। भोजन के बाद ब्राह्मण स्त्री को अनाज वाली पोटली दान कर चरणस्पर्श करें, कन्याओं को एक-एक लाल चुनरी व नकद धनराशि उपहार में देकर विदा करें।

अब एक यंत्र को चांदी के खोल में एक लौंग के जोड़े के साथ रख कर गले में धारण करें, दूसरे यंत्र को लाल रेशमी वस्त्र के आधार पर फोटो फ्रेम करवा कर पूजा स्थल में स्थान दे दें।

इसके बाद कुछ ही समय में आर्थिक क्षेत्र में परिवर्तन महसूस होंगे। जब भी निवास से बाहर जायें तो पूजास्थल के यंत्र के दर्शन करके ही जायें, सभी कार्य बिना बाधा सिद्ध होंगे।

⚠️ विशेष नोट :
श्रीसूक्त का संस्कृत में पाठ न कर सकें तो हिन्दी अनुवाद का पाठ कर सकते हैं। जितने पाठ/जाप पहले दिन किये हैं, उतने ही अगले दिनों भी करें, संख्या कम न करें। मंत्रजाप तभी तक करें जब तक मन प्रफुल्लित रहे, जबरदस्ती लाभ नहीं देगा। यह सब आपकी श्रद्धा तथा सामर्थ्य पर निर्भर करता है।

✍️ ज्यो: शैलेन्द्र सिंगला, पलवल हरियाणा
नारायण सेवा ज्योतिष संस्थान | mo no/WhatsApp no 9992776726

*देवभूमि न्यूज 24मेरा गांव मेरा देश
जीवन सुधारने वाले धर्म अध्यात्म लेखों को पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन:9816216579