*देवभूमि न्यूज 24*
⭕हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय माना गया है। मान्यता है कि नियमित रूप से तुलसी के पौधे पर दीपक जलाने से आर्थिक तंगी दूर होती है। जानें तुलसी पर दीपक जलाने के लाभ-
🪔हिंदू धर्म में तुलसी है पूजनीय
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
हिंदू धर्म में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय हैं। मान्यता है कि तुलसी का पौधा लगाने से जीवन में आर्थिक खुशहाली आती है। तुलसी की जड़ों में भगवान शालिग्राम का वास माना गया है। तुलसी पूजा से जुड़े कुछ नियमों का पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। जानें तुलसी पर नियमित रूप से दीपक जलाने से क्या फल मिलता है और तुलसी पूजा से जुड़े नियम-
⚜️१. तुलसी पर हमेशा घी का दीपक जलाएं
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
तुलसी के पास तेल का नहीं बल्कि हमेशा घी का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि घी का दीपक जलाने से तुलसी के पौधे की पवित्रता बनी रहती है। तुलसी पर घी का दीपक जलाने से भगवान विष्णु का भी घर में वास होता है।
⚜️२. तुलसी के पास दीपक जलाने का लाभ
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है। तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से घर की दरिद्रता दूर होती है। मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। घर की बाधाओं का अंत होता है।
⚜️३. तुलसी के सामने दीपक जलाने से क्या फल मिलता है
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास शाम के समय दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पास दीपक जलाने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
🪔४. तुलसी के सामने दीपक लगाने के लाभ
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
शास्त्रों के अनुसार, तुलसी के पास आटे का दीपक जलाने अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपना आशीष बरसाती हैं। अगले दिन इस दीपक को गाय को खिलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
⚜️५. तुलसी पर कब दीपक नहीं लगाना चाहिए
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार के दिन तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाने से बचना चाहिए। इस दिन तुलसी दल भी नहीं तोड़ने चाहिए। जमीन पर गिरे हुए तुलसी के पत्तों का ही प्रयोग करना चाहिए।
देवभूमि न्यूज 24, मेरा गांव मेरा देश
धर्म अध्यात्म, देश दुनिया, गांव देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन:9816216579
*🚩हरिऊँ🚩*
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐








