जयपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बनेंगे समधी
देवभूमि न्यूज डेस्क
जयपुर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे हरीश की शादी जयपुर की रिद्धि से हो रही है। जेपी नड्डा अगले तीन दिन तक जयपुर में ही रहेंगे। 25 जनवरी तक नड्डा अपने बेटे हरीश की वेडिंग सेरेमनी के फंक्शंस अटैंड करेंगे। 26 जनवरी को जयपुर से उनका परिवार बहू रिद्धि के साथ ही विदाई लेगा।

नड्डा के बेटे की शादी होटल इंडस्ट्री बिजनेसमैन रमाकांत शर्मा की बेटी रिद्धि से हो रही है। रिद्धि जयपुर के एक होटल ग्रुप से जुड़े नामी बिजनेसमैन रमाकांत शर्मा की बेटी और उमा शंकर शर्मा की पोती हैं। 24 और 25 जनवरी को शादी समारोह की अलग-अलग रस्में होंगी। 25 जनवरी की शाम वेडिंग सेरेमनी है। शाम पौने 7 बजे से बारात स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है।

जबकि रात 8 बजे से वेडिंग रिसेप्शन कार्यक्रम रहेगा। देर रात तक शादी का जश्न और डिनर पार्टी का प्रोग्राम है। वीवीआईपी आवाजाही को देखते हुए जयपुर कमिश्नरेट पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक शादी समारोह के बाद दिल्ली में भी एक कार्यक्रम अलग से आशीर्वाद समारोह का रखा जाएगा।
जयपुर में रहेगा वीआईपी जमावड़ा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के छोटे बेटे हरीश की शादी में कई राजनेता, बिजनेसमैन और हस्तियां शिरकत करने जयपुर आएंगी।

24 और 25 जनवरी को शादी समारोह की अलग-अलग रस्में होंगी। 25 जनवरी की शाम वेडिंग सेरेमनी है। शाम पौने 7 बजे से बारात स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है। जबकि रात 8 बजे से वेडिंग रिसेप्शन कार्यक्रम रहेगा। देर रात तक शादी का जश्न और डिनर पार्टी का प्रोग्राम है। 25 जनवरी को जेपी नड्डा के बेटे हरीश की शादी रॉयल अंदाज में जयपुर के ‘राजमहल पैलेस होटल’ में होगी। इसलिए 23 जनवरी की शाम बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के बाद नड्डा तीन दिन जयपुर में शादी समारोह की रस्मों को अटैंड कर पिता और समधि का फर्ज निभाएंगे।








