*डायबिटीज पेशेंट के लिए सब्जी डॉ अर्चिता महाजन*
*डायबिटीज*
*देवभूमि न्यूज डेस्क*
सहजन की फलियों, छाल और पत्तों में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज में बेहद फायदेमंद है. सहजन के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है.
*दिल के लिए फायदेमंद*

सहजन की पत्तियां दिल की सेहत को काफी फायदा पहुंचाती हैं। वे बैड कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को अवरुद्ध कर सकते हैं जिससे दिल का दौरा पड़ सकता है।
*साइटिका, गठिया* कैल्शियम में भरपूर होने की वजह से साइटिका, गठिया में सहजन का उपयोग बहुत ही फायदेमंद होता है. सुपाच्य होने की वजह से सहजन *लिवर को स्वस्थ* रखने में भी ये बहुत कारगर होता है. पेट दर्द या पेट से जुड़ी गैस, अपच और कब्ज़ जैसी समस्याओं में सहजन के फूलों का रस पीएं या इसकी सब्जी खाएं.सहजन *अमीनो एसिड,* प्रोटीन के निर्माण ब्लॉक से भरपूर होती हैं। 18 प्रकार के अमीनो एसिड उनमें पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य को कई तरीकों से हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
*मोटापा*
अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो सहजन की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें क्लोरोजेनिक एसिड और एंटी-ओबेसिटी गुण मौजूद होते हैं, जो बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.
*सहजन की सब्जी*
एक कढाई में तेल डाल के गर्म करे, जीरा डाल के तड़कने दे. कटा हुआ आलू डाल के कुछ देर भूने फिर सहजन भी डाल दे आलू के सुनहरा होने तक भूने. सारे सूखे मसाले, नमक, और कटे हुए टमाटर डाल के कुछ देर पकाए.
पिसी हुई सरसो का पेस्ट डाल के मिला दे. एक कप पानी डाल के धीमी आंच पर आलू के पकने तक पकाए गैस बंद करके हरी धनिया डाल के गरम गरम सब्जी चावल या रोटी के साथ परोसे








