देवभूमि न्यूज 24
कफोटा: राजकीय महाविद्यालय कफोटा में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समन्वय महाविद्यालय के खेल प्रभारी प्रो. दिनेश कुमार ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद महाविद्यालय के समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने खेल शपथ ली।इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर से कुफ्फर लानी तक करीब 4 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्र वर्ग में आनंद कुमार (स्नातक प्रथम वर्ष) ने प्रथम, यश पुंडीर (स्नातक प्रथम वर्ष) ने द्वितीय तथा नितिन पुंडीर (स्नातक तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान हासिल किया।छात्रा वर्ग में सुमन (स्नातक तृतीय वर्ष) ने प्रथम, रितु (स्नातक तृतीय वर्ष) ने द्वितीय तथा रितिका (स्नातक तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कार्यक्रम “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम के तहत आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।








