उद्योग मंत्री 30 अगस्त को टिटयाना में सुनेंगे लोगों की समस्याएं

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

शिलाई : उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान अपने जिला सिरमौर प्रवास के दौरान आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के गांव टिटयाना में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री स्थानीय लोगों से सीधे संवाद करेंगे और क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को सुनेंगे। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में जनसमस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं।

मंत्री के टिटयाना पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह है और क्षेत्रवासी विभिन्न विकास कार्यों तथा स्थानीय समस्याओं को उनके समक्ष रखने की तैयारी में हैं।