पत्नी ने पति की प्रेमिका से 50 लाख रुपये हर्जाना मांगा, क्रॉस-एग्जामिनेशन ने बिगाड़ा गेम; कोर्ट ने दे दिया बड़ा झटका

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने उस महिला का केस खारिज कर दिया है जिसमें उसने अपने पति की कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल पार्टनर से 50 लाख रुपये के हर्जाने की मांग की थी। महिला ने उस पार्टनर पर पति का प्यार चुराने और उनकी शादी तोड़ने का आरोप लगाया था। डिस्ट्रिक्ट जज अतुल अहलावत ने कहा कि पत्नी यह साबित नहीं कर पाई कि पार्टनर ने उसके पति को शादी से दूर जाने के लिए उकसाया, बढ़ावा दिया या जानबूझकर ऐसा करने पर मजबूर किया।कोर्ट ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि दो बालिग लोगों ने आपसी सहमति से शादी के बाहर शारीरिक संबंध बनाए और उससे एक बच्चा पैदा हुआ, यह अपने आप में ‘प्यार खत्म होने’ से जुड़ी शर्तों को साबित नहीं करता है। इस जोड़े की शादी 2001 में हुई थी।पति ने 2012 में तलाक के लिए दी थी अर्जीपति ने 2012 में तलाक के लिए अर्जी दी थी, जिस पर अभी फैसला होना बाकी है। 2009 में अमेरिका की यात्रा के बाद पति के एक महिला के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल संबंध बन गए और जनवरी 2013 में उसने अपना घर छोड़ दिया। याचिकाकर्ता का आरोप था कि उसके पति और उस महिला ने 2015 में दूसरी शादी (बिगामी मैरिज) कर ली थी और सितंबर 2016 में उनकी एक बेटी हुई थी।ब्याज के साथ 1 करोड़ रुपये की मांग कीपत्नी, जिसने शुरू में ब्याज के साथ 1 करोड़ रुपये की मांग की थी, उसने बाद में अपना दावा घटाकर 50 लाख रुपये कर दिया। यह दावा ‘एलियनेशन ऑफ अफेक्शन’ (प्यार में दरार डालने) के तहत किया गया था, जिसमें किसी तीसरे पक्ष से मुआवजा मांगा जाता है जो जानबूझकर शादी में दखल देता है और जिसके कारण एक जीवनसाथी दूसरे का प्यार और साथ खो देता है।

हालांकि, कोर्ट ने माना कि सिर्फ अफेयर होना काफी नहीं था; पत्नी को यह साबित करना था कि कथित दखल से पहले पति-पत्नी के बीच सच्चा प्यार और लगाव था, जो बाद में खत्म हो गया, और तीसरे व्यक्ति के गलत व्यवहार की वजह से ही वह रिश्ता टूटा।

क्रॉस-एग्जामिनेशन ने बिगाड़ा गेम
क्रॉस-एग्जामिनेशन के दौरान पत्नी का तर्क तब कमजोर पड़ गया जब उसने माना कि उसके साथ शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक दुर्व्यवहार हुआ था और कहा कि शादी के ज्यादातर समय उसके पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया था।

कोर्ट को ऐसा कोई सीधा सबूत भी नहीं मिला जिससे यह साबित हो सके कि एक्स्ट्रा-मैरिटल पार्टनर ने पति को घर छोड़ने के लिए उकसाया था। बल्कि, कोर्ट ने पाया कि पति ने अपनी मर्जी से शादी के बाहर यह रिश्ता बनाया था।

कोर्ट ने कहा कि उस महिला (एक्स्ट्रा-मैरिटल पार्टनर) की ऐसी कोई जिम्मेदारी नहीं थी कि वह प्रतिवादी नंबर 2 की तरफ़ से की गई किसी भी पहल को रोकती, क्योंकि वैवाहिक रिश्ते की ज़िम्मेदारी सिर्फ़ प्रतिवादी नंबर 2 की थी और कानून के तहत प्रतिवादी नंबर 1 पर ऐसी कोई जिम्मेदारी नहीं डाली जा सकती