*AKK महोत्सव 2026 में प्यार, खूबसूरती और इंसानियत का जश्न

Share this post

पंकज त्रिपाठी, अली फजल, अनुपम खेर समेत कई सितारे हुए सम्मानित

हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24

मुंबई:स्वामी ओमा द AKK और क्लब स्पिरिचुअल बाय AKK द्वारा आयोजित #AKKMahotsav2026 की शाम प्रेम, सौंदर्य, चरित्र और मानव उत्कृष्टता के नाम रही। इस भव्य शाम में CHARAAG-E-DAIR, मधुबाला ब्यूटी अवार्ड्स और कैरेक्टर ट्री ऑनर्स के जरिए सिनेमा, संस्कृति, कला और मानवता में योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मर्लिन मुनरो की 100वीं जयंती पर उन्हें विशेष श्रद्धांजलि दी गई और ओमा द AKK की पुस्तक ‘बुद्ध: एक आध्यात्मिक दुर्घटना’ का विमोचन भी किया गया, जिसने समारोह में आध्यात्मिक और साहित्यिक रंग भर दिया।

इस यादगार शाम में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्या दत्ता, सुभाष घई, राजकुमार संतोषी, अनुपम खेर, रुमी जाफरी, जसपिंदर नरूला, श्वेता त्रिपाठी, डॉ. मधु चोपड़ा, मृदुला त्रिपाठी, मधुश्री भट्टाचार्य, शैलेश लोढ़ा, विजयता पंडित, बृजेंद्र काला, सचिन पिलगांवकर, आओरा, रिया यादव, लक्ष्मी मांचू, अलंकृता सहाय समेत कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं।

प्यार, सम्मान और प्रेरणा से भरी इस शाम ने कला और इंसानियत दोनों का उत्सव मनाया।