रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक विकसित होगा ‘न्यू हरोली विकास पथ’: मुकेश अग्निहोत्री

Share this post

राजीव शर्मन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24

ऊना : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक के क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर कनेक्टिविटी और योजनाबद्ध विकास से जोड़ते हुए ‘न्यू हरोली विकास पथ’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने यह बात जल भवन हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली की तर्ज पर विकसित हो रही ‘न्यू हरोली’ एक वर्ष के भीतर क्षेत्र के विकास की नई पहचान बनकर उभरेगी।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक करीब चार करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो चुका है। इस क्षेत्र में लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैफिक पार्क तथा करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से जल शक्ति भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से हेलीपोर्ट और लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण कार्य प्रगति पर है।