कफोटा में U-14 ब्लॉक स्तरीय टूर्नामेंट का आगाज 11 सितंबर तक चलेगा खेल महाकुंभ ब्वायज कल्चरल नाइट आज

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24*

*कफोटा,राजकीय स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय कफोटा, शिक्षा खंड कफोटा में U/14 ब्लॉक लेवल टूर्नामेंट (Boys/Girls) का आयोजन किया जा रहा है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य, स्टाफ व SMC सदस्यों द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार टूर्नामेंट का शेड्यूल इस प्रकार है –

– ओपनिंग सेरेमनी: आज 06 सितंबर 2026, सुबह 10:30 बजे
मुख्य अतिथि – श्री बलबीर पुंडीर जी (जिला परिषद सदस्य, टटियाना वार्ड)

– बॉयज कल्चरल नाइट: 07 सितंबर, शाम 05:00 बजे
मुख्य अतिथि – श्री नेत्तर चौहान (BDC मेंबर, शिल्ला वार्ड)

– बॉयज प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन: 08 सितंबर 2026
मुख्य अतिथि – श्री सुरजन कपूर (पूर्व शिक्षक)

– गर्ल्स कल्चरल नाइट: 10 सितंबर, शाम 05:00 बजे
मुख्य अतिथि – श्री भाव सिंह कपूर (अध्यक्ष हाटी कला मंच एवं सरकारी ठेकेदार)

– क्लोजिंग सेरेमनी: 11 सितंबर, सुबह 10:30 बजे
मुख्य अतिथि – श्री गीता राम शर्मा जी (प्रधान ग्राम पंचायत बोकाला पाब)

स्कूल प्रशासन ने सभी खेल प्रेमियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों से इस खेल महाकुंभ में शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।