गुरुवार के दिन इन उपायों को करना माना जाता है शुभ, विवाह और आर्थिक बाधाएं दूर होने की है मान्यता

Share this post

✍️देवभूमि न्यूज 24

⭕गुरुवार के उपाय: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। गुरुवार का दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति ग्रह ज्ञान, धन, भाग्य, संतान, विवाह और सम्मान का कारक होता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु मजबूत होता है, तो जीवन में सुख-समृद्धि, तरक्की और मान-सम्मान मिलता है। वहीं अगर गुरु कमजोर हो जाए, तो आर्थिक परेशानियां, करियर में रुकावट और विवाह में देरी जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं। ऐसे में गुरुवार के दिन किए गए कुछ आसान उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

⚜️धन प्राप्ति के लिए
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
ज्योतिषियों के अनुसार, गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ पीले रंग के वस्त्र पहनें। पीला रंग बृहस्पति का प्रिय माना जाता है। इसके बाद भगवान बृहस्पति को हल्दी, चने की दाल और गुड़ अर्पित करें। फिर शांत मन से •‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का •108 बार जाप करें। माना जाता है कि इस मंत्र के नियमित जाप से रुका हुआ धन मिलने लगता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

⚜️नौकरी में प्रमोशन के लिए
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
कई लोग मेहनत तो बहुत करते हैं, लेकिन प्रमोशन या तरक्की नहीं मिल पाती। ऐसे में गुरुवार को गाय को पीली दाल और गुड़ खिलाना बेहद शुभ माना गया है। ज्योतिष मान्यता है कि ऐसा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है। साथ ही, नौकरी या व्यापार में भी धीरे-धीरे सफलता के रास्ते खुलने लगते हैं।

⚜️विवाह में देरी के लिए
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
अगर विवाह में बार-बार रुकावट आ रही है या रिश्ता तय होकर भी टूट जाता है, तो इसका कारण कुंडली में गुरु की कमजोरी हो सकता है। ऐसे में गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करना शुभ माना जाता है। केले के पेड़ को जल चढ़ाएं, हल्दी, चने की दाल और पीले फूल अर्पित करें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और योग्य जीवनसाथी मिलने की संभावना बढ़ती है। इसके अलावा, गुरुवार को गाय को केला खिलाना भी शुभ माना गया है।

⚜️सफलता और सौभाग्य के लिए
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
गुरुवार के दिन केसर या हल्दी का तिलक लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे बृहस्पति की कृपा बनी रहती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके साथ ही इस दिन किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को पीला भोजन जैसे खिचड़ी, चना दाल या हल्दी वाला प्रसाद खिलाना भी लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-शांति और सौभाग्य बढ़ता है।

 *🚩#हरिऊँ🚩*

✍️ज्यो:शैलेन्द्र सिंगला पलवल हरियाणा mo no/WhatsApp no9992776726
नारायण सेवा ज्योतिष संस्थान