✍️देवभूमि न्यूज 24
“क्या कारण था कि 14 वर्षों के कठिन वनवास, घने जंगलों, कंदराओं और अशोक वाटिका के संकटों के बीच भी माता सीता के वस्त्र सदैव स्वच्छ बने रहे।
पढ़िए रामायण का यह पावन और अलौकिक प्रसंग ।
बात उस समय की है जब प्रभु श्री राम, माता जानकी और लक्ष्मण जी ने अयोध्या के राजसी ठाठ-बाठ का त्याग कर 14 वर्षों के लिए वनों की ओर प्रस्थान किया, तब उनका जीवन अत्यंत कठिन हो गया था। राजमहलों के कोमल बिस्तरों की जगह पत्थरों और घास-फूस ने ले ली थी।
सामान्यता, वनों की धूल, धूप, वर्षा, मिट्टी और पसीने से किसी भी साधारण मनुष्य के वस्त्र कुछ ही घंटों में मैले और जर्जर हो जाते हैं। परंतु वाल्मीकि रामायण और श्रीचरितमानस के वर्णनों में माता सीता के वस्त्र सदैव वैसे ही कांतिमान, उज्ज्वल और स्वच्छ दिखाई देते हैं।
वनवास यात्रा के प्रारंभ में जब श्री राम, माता सीता जी और लक्ष्मण जी चित्रकूट के निकट महर्षि अत्रि के पावन आश्रम पहुँचे, तो महर्षि और उनकी धर्मपत्नी सती अनसूया ने उनका अत्यंत आदर- सत्कार किया। सती अनसूया अपने महान तपोबल और पतिव्रत धर्म के लिए तीनों लोकों में विख्यात थीं । देवी अनसूया ने माता सीता को एक एकांत स्थान पर ले जाकर पतिव्रत धर्म की महिमा बताई और उन्हें कुछ अलौकिक दिव्य वस्तुएं भेंट कीं:
अक्षय दिव्य वस्त्र👉🏻 देवी अनसूया ने सीता जी को ऐसे वस्त्र (साड़ी) प्रदान किए, जो ऋषियों की तपस्या और मन्त्रों से अभिमंत्रित थे। इन वस्त्रों का मुख्य गुण यह था कि ये कभी मैले नहीं होते थे, कभी फटते नहीं थे और इन पर जल, धूल, कीचड़ या पसीने का कोई प्रभाव नहीं पड़ता था।
अविनाशी आभूषण👉🏻 ऐसे दिव्य आभूषण भेंट किए जो कभी पुराने या मलीन नहीं होते थे।
दिव्य अंगराग (उबटन): एक ऐसा विशेष लेप दिया, जिसे शरीर पर लगाने से माता सीता का सौंदर्य और कांति सदैव स्थिर रहती और वनों की कठोर जलवायु (तीखी धूप या ठंड) का उन पर कोई असर न होता।
पौराणिक वरदान के साथ-साथ इसका एक गहरा आध्यात्मिक पहलू भी है। सनातन परंपरा में वस्त्र केवल सूत के धागे नहीं, बल्कि धारण करने वाले के आचार-विचार और आंतरिक शुचिता काढ प्रतीक माने गए ।
माता सीता का यह प्रसंग याद दिलाता है कि दाग कपड़ों पर नहीं, इंसान की नीयत और सोच पर लगते हैं। अगर मन गंदा है,जब आपकी रीढ़ और संस्कार मजबूत होते हैं, तो कोई भी सड़ा हुआ माहौल आपको बिगाड़ नहीं सकता।
संस्कार और चरित्र ही असली ढाल हैं: बाहरी चीजें (पैसा, सुंदरता, स्टेटस) समय के साथ छिन सकती हैं या पुरानी पड़ सकती हैं, लेकिन इंसान के अपने विचार, उसकी मर्यादा और उसकी नीयत ही वह ताकत है जो मुश्किल से मुश्किल दौर
में भी उसका वजूद बचाकर रखती है।
✍️ज्यो:शैलेन्द्र सिंगला पलवल हरियाणा mo no/WhatsApp no9992776726
नारायण सेवा ज्योतिष संस्थान








