छात्र सुरक्षा को लेकर सामाजिक युवा संगठन ने SDM को सौंपा ज्ञापन
रघुवीर राणा,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24
पांवटा साहिब : छात्र-छात्राओं व राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर आज सामाजिक युवा संगठन तारुवाला ने उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला के मोर के समीप जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर का निर्माण और स्कूल समय पर पुलिस जवान की तैनाती की जाए।
संगठन के अध्यक्ष नीरज कुमार (8219386300) ने बताया कि स्कूल के साथ लगता हमारा राष्ट्रीय राजमार्ग खूब व्यस्त रहता है। दिन भर खड़े-खड़े ट्रक और वाहनों की तेज रफ्तार से आवाजाही बनी रहती है, तो वहीं CBSE होने के कारण स्कूल की संख्या भी बढ़ गई है। हाईवे पर बड़ी संख्या में ट्रक-डम्पर निकलते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
संगठन ने मांग की है कि जल्द से जल्द स्कूल के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और सुबह व छुट्टी के समय पुलिस जवान तैनात किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।








