रूप लाल बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंजार के सोशल मीडिया संयोजक

Share this post


देवभूमि न्यूज 24
कुल्लू: सैंज घाटी से संबंध रखने वाले रूप लाल को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंजार का सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि रूप लाल संगठन की गतिविधियों, कार्यक्रमों और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के तहत रूप लाल संगठन और सरकार के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने के प्रयास करेंगे तथा पार्टी की गतिविधियों को डिजिटल माध्यम से मजबूत बनाने में योगदान देंगे।