पीएम मोदी की रैली से पहले मुंबई में दो संदिग्ध हिरासत में, फर्जी PMO आईडी और बंदूक बरामद

Share this post

हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24

मुंबई : मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले पुलिस ने बीकेसी स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में दाखिल होने की कोशिश कर रहे दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए एक संदिग्ध के पास से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का फर्जी पहचान पत्र, जबकि उसके साथी के पास से बंदूक बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय युवक खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। उसके साथ मौजूद दूसरा संदिग्ध बॉडीगार्ड के रूप में था और उसके पास से बंदूक बरामद हुई।
खुद को पीएमओ का अधिकारी बताया
मुंबई पुलिस ने बताया कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कार्यक्रम प्रस्तावित है।
पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान 24 वर्षीय रोहन पारेख के रूप में हुई है। रोहन पारेख ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताया था। जांच के दौरान उसके पास से पीएमओ का फर्जी पहचान पत्र बरामद हुआ। उसके साथ मौजूद एक व्यक्ति के पास से बंदूक भी मिली है।
नकली पहचान पत्र से प्रवेश की कोशिश
मुंबई पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवक ने नकली पहचान पत्र का इस्तेमाल कर कार्यक्रम स्थल में घुसने की कोशिश की। वहां तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता के कारण उसे रोक लिया गया। जांच में उसका पहचान पत्र फर्जी पाया गया।
इसके बाद बीकेसी पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
क्राइम ब्रांच कर रही जांच
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच अपने हाथ में ले ली है।
पुलिस दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन, दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे कार्यक्रम स्थल में क्यों घुसने की कोशिश कर रहे थे