देवभूमि न्यूज 24
शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार की 11 सितंबर को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दी गई है। बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे हिमाचल प्रदेश सचिवालय स्थित शिखर सम्मेलन हाल, शिमला में आयोजित होनी निर्धारित थी।
सामान्य प्रशासन विभाग के गोपनीय एवं मंत्रिमंडल अनुभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निर्धारित बैठक को अपरिहार्य कारणों से आगामी आदेशों तक स्थगित किया गया है। इस संबंध में संयुक्त सचिव (सामान्य प्रशासन), हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
कैबिनेट बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और मामलों पर चर्चा के साथ फैसले लिए जाने थे। बैठक स्थगित होने के बाद अब इन प्रस्तावों पर निर्णय के लिए नई बैठक की तिथि घोषित होने का इंतजार रहेगा।
अपरिहार्य कारणों से हिमाचल कैबिनेट बैठक स्थगित, अगली तिथि का इंतजार








