कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24
शिलाई : सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 18 सितंबर 2026 को जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। भाजपा शिलाई मंडल की ओर से आयोजित इस समारोह में भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान भाजपा समर्थित प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों का सम्मान किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, समारोह का उद्देश्य नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान करने के साथ संगठनात्मक स्तर पर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय को मजबूत करना है। भाजपा मंडल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।








