मोगीनंद से देवीनगर और विश्वकर्मा चौक तक प्रभावित हुई आपूर्ति, बहाली के प्रयास जारी
रघुवीर राणा ,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24
पांवटा साहिब तकनीकी खराबी के चलते पांवटा साहिब के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से मोगीनंद, शांति कॉलोनी, देवीनगर, किरपाल शिला, विश्वकर्मा चौक और बस स्टैंड सहित आसपास के क्षेत्रों में अंधेरा छाया हुआ है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विद्युत केबल टूटने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और खराबी को दूर करने के लिए कार्य किया जा रहा है।
विभाग के अनुसार फिलहाल विद्युत आपूर्ति बहाल होने के निश्चित समय के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। विभाग की ओर से जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।








