सिरमौर क्राइम बुलेटिनपांवटा में सड़क हादसा, राहगीर घायल

Share this post

 *देवभूमि न्यूज 24 टीम*

पांवटा साहिब भूपपुर खेड़ा मंदिर के समीप सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में राम कुमार घायल हो गए। शिकायतकर्ता अमन पाण्डे के अनुसार कार चालक ने तेज रफ्तारी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मारी। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। पुलिस ने कार चालक चिराग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुरुवाला में पांच लीटर अवैध शराब बरामद
पांवटा साहिब पुरुवाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एकता कॉलोनी के समीप एक मकान की तलाशी लेकर पांच लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने अनीता देवी निवासी रामपुर घाट के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
नाहन में भाई-भतीजे पर मारपीट का आरोप
नाहन मोहल्ला चकरेड़ा निवासी रणविजय ने अपने भाई जयराज और भतीजे आदित्य पर रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार डंडे से मारपीट के कारण उसे चोटें आईं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टावर का सामान चोरी करने के शक में युवक से मारपीट
नाहन जमटा में मोबाइल टावर के पास चार्जिंग प्वाइंट देखने गए युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। छोऊ भोगर निवासी अरुण कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसे पकड़कर टावर का सामान चोरी करने का आरोप लगाया और कंपनी के लोगों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने विन्नत गुलाठी और अध्धर सिंह समेत संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।