भारत – राष्ट्रीय गणादेश का महापर्व सार्वजनिक गणेशोत्सव – राजीव शर्मन

Share this post

  *देवभूमि न्यूज 24*

मंडी भारत के अग्र देव का राष्ट्रीय सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव आ गया है। 14 से 25 सितम्बर 2026 तक भक्तों का हर्षोल्लास बढ़ाने यह पावन पर्व पुनः आया है।

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय सार्वजनिक गणेशोत्सव ने हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। लोकमान्य तिलक जी का 134वां सार्वजनिक गणेशोत्सव इस बार शुभ संदेश लेकर आया है।

राष्ट्रीय गणेशोत्सव ने गणादेश में धार्मिक-सांस्कृतिक एकात्मकता का भाव जगाया है। श्री आदि गणेश ने भारतीयता की विशुद्ध सत्त सनातन धर्म-संस्कृति में श्रद्धा-सद्भाव को गूंजारित किया है।

महाराष्ट्र की सीमाओं को लांघकर श्री मांडव्य नगर गणेशोत्सव, श्री तुंगल नगर गणेशोत्सव और अम्बिकानगर-अम्ब गणेशोत्सव ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। हिमाचल प्रदेश के सार्वजनिक गणेशोत्सव ने चहुंमुखी सर्वांगीण विकास का नारा सर्वत्र गूंजारित किया है।

इस बार गांव-गांव, शहर-शहर, घर-घर व मंदिर-मंदिर में जिला मंडी शहर के श्री तुंगल नगर गणेशोत्सव ने भी सार्वजनिक रंग जमाया है।

आदि देव श्री गणेश भगवान जी ने राष्ट्रीय अखंडता व विश्व बंधुत्व का अलौकिक भाव जगाया है। भारत के घर-घर, मंदिर-मंदिर, गांव-गांव, शहर-शहर ने इस बार धूम-धड़ाके से श्री गणेशोत्सव मनाने का प्रबंध सर्वत्र प्रचारित किया है।

भाईचारा, मेल-मिलाप, पारस्परिक सद्भाव और प्रेम-उल्लास ब्रह्मांड में गहराया है। सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव भारत का जनप्रिय वैभव जगाने आया है।

हिमाचल का श्री गणेशोत्सव हरित क्रांति लाने का गगनचुंबी नारा लेकर आया है। यह पर्व सर्वजनहिताय, अलौकिक चमत्कारी, कल्याणकारी, सुख-समृद्धि दिलवाने आया है।

आओ! बाढ़ों के प्रकोप से समूचे हिमाचल प्रदेश का पुनर्वास कराएं और पीड़ितों को निजात दिलवाएं। हम प्रथम पूज्य श्री गणेश का श्री मांडव्य नगर जन्मोत्सव मनाएं और एक बार पुनः सहकारिता से बाढ़ से दुखी-पीड़ित मानवता का सतत उद्धार करें।

जय जय श्री सिद्ध गणेश जी।

– राजीव शर्मन