सिरमौर क्राइम बुलेटिन: राजगढ़ में परिवार पर हमला करने का आरोप,

Share this post

नाहन में घरेलू विवाद में मारपीट
राजगढ़ में पीछा कर वाहन को टक्कर मारने और तोड़फोड़ का आरोप

नाहन में महिला ने बहू व पोतों पर कमरे में बंद कर मारपीट का लगाया आरोप

माजरा में दो सड़क हादसों के मामले दर्ज, तेज रफ्तार पर कार्रवाई

कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24

राजगढ़ पुलिस थाना राजगढ़ में मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ का मामला दर्ज हुआ है। करगाणु निवासी अंकुर ने पुलिस को शिकायत दी कि 13 सितंबर को वह अपनी पत्नी और छोटी बच्ची के साथ कार में नौणी से घर लौट रहा था। गेईघाट के पास एक पिकअप चालक ने उसका पीछा किया और कथित तौर पर उसकी कार को टक्कर मारकर नदी में गिराने का प्रयास किया। आगे गांव में रुकने पर आरोपी पक्ष ने उसके साथ हाथापाई की। शिकायतकर्ता के अनुसार बाद में रिंकु उर्फ राजेश और उसके भाई शिशुपाल ने लोहे की रॉड से उसकी कार के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाहन पुलिस थाना नाहन में घरेलू विवाद को लेकर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। कच्चा टैंक निवासी एक महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बहू के साथ घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ। शिकायत के अनुसार, बेटे के पुलिस चौकी जाने के बाद बहू रमन गोयल उर्फ रीमा और उसके दोनों बेटों केशव व रुद्राक्ष ने उसे कमरे में बंद कर लात-घूंसों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
माजरा में दो सड़क हादसों के मामले दर्ज
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से व्यक्ति घायल, पीजीआई रेफर
माजरा पुलिस थाना माजरा में 6 सितंबर को हुए सड़क हादसे के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मेलियों निवासी साजिद अली ने शिकायत में बताया कि धौलाकुआं की ओर से आ रहे सोनालिका ट्रैक्टर ने तेज रफ्तार में आगे जा रहे सुलेमान को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सुलेमान गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। शिकायतकर्ता ने ट्रैक्टर चालक की पहचान नितेश कुमार निवासी धौलाकुआं के रूप में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, चालक फरार
माजरा पुरुवाला-कांशीपुर क्षेत्र में 12 सितंबर को सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। पुरुवाला-कांशीपुर निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि वह दुकान के बाहर खड़ा था, तभी पांवटा की ओर से आई मोटरसाइकिल ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। महिला को चोटें आईं। शिकायतकर्ता ने मोटरसाइकिल का नंबर HP17J-1859 बताया तथा चालक की पहचान जितेंद्र पुत्र नीम चंद के रूप में की। हादसे के बाद चालक मोटरसाइकिल लेकर पुरुवाला की ओर चला गया। घायल महिला ने अपना नाम साबरा निवासी गोपीवाला, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) बताया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।