*देवभूमि न्यूज 24*
⭕गणेश स्थापना विधि और मंत्र: गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश को समर्पित है. इस दिन भक्त घरों और पंडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित करते हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं.
साल 2026 में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी. गणपति स्थापना के साथ ही 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत होगी. इस उत्सव के दौरान लोग अपने घर में दिन के अनुसार गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं और फिर उनकी पूजा करने के बाद विसर्जन कर देते हैं.
अगर आप पहली बार घर में गणेश जी की स्थापना करने जा रहे हैं तो पूजा की सही विधि और नियमों को लेकर मन में कई सवाल हो सकते हैं. गणपति की मूर्ति किस दिशा में रखनी चाहिए, चौकी कैसे सजानी है, कलश स्थापना कैसे करनी है और बप्पा को किन चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है, इन सभी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आइए जानते हैं घर पर गणेश स्थापना की पूरी विधि.
⚜️गणेश स्थापना शुभ मुहूर्त 2026
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
साल 2026 में गणेश स्थापना 14 सितंबर, सोमवार को की जाएगी. गणपति स्थापना के लिए शुभ मध्याह्न मुहूर्त सुबह 11 बजकर 2 मिनट से दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. वहीं, विशेष शुभ समय सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक बताया गया है. इसी शुभ समय में गणपति बप्पा को घर में विधि-विधान से विराजमान करना शुभ माना जाता है.
🪔घर पर गणेश स्थापना कैसे करें?
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने के लिए श्री गणेश स्थापना विधि के अनुसार सबसे पहले घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) या उत्तर दिशा को अच्छी तरह साफ करके वहां एक चौकी रखनी चाहिए.
🪔स्थापना की स्टेप-बाय-स्टेप विधि
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
🚩दिशा:- घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) या पूर्व दिशा में भगवान गणेश की स्थापना करें.
🚩चौकी सजाएं:- चौकी पर लाल या पीले रंग का साफ वस्त्र बिछाएं और उसपर थोड़े से चावल (अक्षत) रखें.
🚩कलश स्थापना:- तांबे या पीतल के कलश में शुद्ध जल भरकर उसमें सुपारी, सिक्का और आम के पत्ते रखें तथा ऊपर नारियल स्थापित करें.
🚩गणपति का आगमन:– भगवान गणेश की इको-फ्रेंडली (मिट्टी की) प्रतिमा को आदर के साथ चौकी पर विराजमान करें.
🚩संकल्प और आह्वान:- हाथ में जल और अक्षत लेकर पूजा का संकल्प लें. •“ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करते हुए भगवान का आह्वान करें और विधि-विधान से पूजा व आरती करें.
🚩पूजन सामग्री अर्पण:- गणपति को रोली, चंदन, अक्षत, दूर्वा (घास), लाल फूल, मोदक, लड्डू और मौसमी फल अर्पित करें.
🚩आरती करें:- अंत में घी का दीपक और धूप जलाकर श्री गणेश की आरती करें तथा मंत्रों का जाप करें.
🪔गणेश चतुर्थी पर गणेश जी को क्या चढ़ाना चाहिए?
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
- गणेश जी को मोदक सबसे ज्यादा प्रिय हैं. मोदक के अलावा आप बेसन या मोतीचूर के लड्डू का भोग भी लगा सकते हैं.
- गणेश जी की पूजा में 21 दूर्वा की गांठें बनाकर चढ़ाना बहुत शुभ और आवश्यक माना जाता है.
- गणेश जी को केला, अनार और अन्य ऋतु फल बेहद प्रिय हैं.
- स्थापना से विसर्जन तक उनके पास नारियल और गुड़ का भोग रखा जाता है.
- गणपति की पूजा में साबुत (बिना टूटे हुए) चावल अर्पित करें.
- गणेश जी को गुड़हल या गुलाब जैसे लाल रंग के फूल विशेष प्रिय हैं.
- गणेश जी को सिंदूर का तिलक लगाएं और चंदन अर्पित करें.
- केला, नारियल, अनार तथा पान के पत्ते के साथ सुपारी चढ़ाएं. 🚩ऊँ_श्रीगणेशाय_नम:🚩
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐








