हितेश जैन, ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24
मुंबई। एक नई आवाज ने म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा है। शिवाय ने अपने पहले सोलफुल सिंगल ‘हंजू’ से बतौर सिंगर डेब्यू किया है। इस गाने में शिवाय की इमोशनल आवाज, मशहूर गीतकार कुमार जी के दिल को छू लेने वाले बोल और रामजी गुलाटी के डायरेक्शन का खूबसूरत संगम देखने को मिल रहा है।
‘हंजू’ प्यार और अनकहे जज्बातों पर बेस्ड एक इमोशनल ट्रैक है, जिसमें शिवाय की फ्रेश वोकल ने गाने को एक अलग पहचान दी है।
गाने की लॉन्चिंग को और भी खास बनाया गीतकार कुमार जी के बर्थडे सेलिब्रेशन ने। यह शाम संगीत, दोस्ती और क्रिएटिविटी का यादगार जश्न बन गई।
इस मौके पर मीका सिंह, बॉस्को मार्टिस, मीत ब्रदर्स, दब्बू मलिक, सुलेमान-सलीम मर्चेंट, आनंद राज आनंद, अनिल शर्मा, गणेश आचार्य, अरमान मलिक, अफसाना खान, लॉरेन गॉटलिब, अशनूर कौर, रोहन मेहरा, धरती गुलाटी, दलजीत कौर, शाहजाद अली, देव नेगी, असीस कौर, नकाश अजीज समेत इंडस्ट्री के कई बड़े नाम मौजूद रहे।
शिवाय ने कहा – “‘हंजू’ मेरे लिए बेहद स्पेशल है, ये एक नई जर्नी की शुरुआत है। कुमार जी के लिखे बोल और रामजी गुलाटी के डायरेक्शन से शुरुआत करना मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा।”
गीतकार कुमार जी ने कहा – “हर गाने की अपनी जर्नी होती है, ‘हंजू’ मेरे दिल के करीब है। शिवाय ने इसमें सच्चाई और मासूमियत लाई है।”
डायरेक्टर रामजी गुलाटी ने कहा – “‘हंजू’ इमोशन से भरा गाना है, हमने कोशिश की है कि इसे ईमानदारी से दिखाया जाए।”
गाना यहां देखें: https://youtu.be/qJrI2qE-JDk








