एबीवीजीआईईटी प्रगतिनगर में ‘माय भारत’ पोर्टल पर कार्यशाला आयोजित

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

प्रगतिनगर: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (ABVGIET), प्रगतिनगर की एनएसएस इकाई द्वारा विद्यार्थियों के लिए ‘माय भारत’ पोर्टल पर पंजीकरण एवं क्विज में भागीदारी विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) Quiz में भाग लिया तथा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ भी ली।

कार्यक्रम के संसाधन व्यक्ति श्री विपिन कुमार, उप निदेशक, माय भारत, शिमला ने विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करने तथा विभिन्न क्विज एवं युवा गतिविधियों में भाग लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी। सुश्री अंजली, यूथ वॉलंटियर, जुब्बल ने नशा मुक्त भारत विषय पर जागरूकता एवं विशेषज्ञ व्याख्यान दिया तथा प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का समन्वय एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी निखिल राठौर ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न अवसरों, युवा सहभागिता एवं सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी के लाभों से अवगत कराया।

संस्थान के निदेशक-सह-प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राकेश ठाकुर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।